मुरौल में थाना और मारकन में पुलिस नाका खुलेगा
सकरा थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मुरौल प्रखंड में नया थाना और मारकन चौक नंबर 28 पर पुलिस नाका खोलने की घोषणा की। उन्होंने मनचलों पर कड़ी कार्रवाई और स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की भी बात की। शव वाहन और पार्किंग व्यवस्था के लिए डीएम को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया।

सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा थाना परिसर में सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुरौल प्रखंड में एक नया थाना और सकरा थाना क्षेत्र के मारकन चौक नंबर 28 (122) पर पुलिस नाका खोला जाएगा। उन्होंने डीएसपी पूर्वी टू सकरा मनोज सिंह को प्रोजेक्ट बनाने का निर्देश दिया है। बताया कि स्कूल, कॉलेजों के आसपास चक्कर व जमघट लगाने वाले मनचलों की खैर नहीं होगी। इसके लिए अलग से थाने के पदाधिकारी को जिम्मेवारी सौंपी गई। जनप्रतिनिधियों ने एसएसपी से बताया कि सकरा और मुरौल अस्पताल में शव वाहन नहीं है। इसपर एसएसपी ने कहा कि डीएम को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
सबहा चौक और सुजावलपुर चौक पर पार्किंग की व्यवस्था हो, इसके लिए यातायात प्रशासन को पत्राचार किया जाएगा। सुजावलपुर से मेहसी सड़क में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। इस दौरान एसएसपी ने सकरा थाना में कांड की समीक्षा की। इस मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार शिवानी श्रेष्ठा, पुलिस इंस्पेक्टर संतोष, सहायक थानेदार रविकांत कुमार, मुखिया बबिता कुमारी, पूर्व मुखिया सतीश पासवान, पूर्व प्रमुख अनिल कुमार राम, अरुण पटेल, भोला ठाकुर आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


