Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsNew Parking Area at Muzaffarpur Junction Concerns Over Security and Delayed Handover
अधिकारियों की रिपोर्ट पर पार्किंग ठेकेदार ने उठाए सवाल

अधिकारियों की रिपोर्ट पर पार्किंग ठेकेदार ने उठाए सवाल

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर नवनिर्मित कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग के पास 2270 वर्गमीटर का नया पार्किंग एरिया बनाया गया है। ठेकेदार ने बताया कि पार्किंग स्थल की घेराबंदी नहीं होने के कारण गाड़ी चोरी की आशंका है। हाल ही में नए ठेकेदार द्वारा संचालित पार्किंग क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

Dec 17, 2025 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के नवनिर्मित कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग (सीटीबी) के पास बना नया पार्किंग एरिया 2270 वर्गमीटर में फैला हुआ है। इसका उपयोग पार्किंग ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। संबंधित इलाके की मापी के बाद चार अधिकारियों की टीम ने बुधवार को संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट जारी कर दी। टीम में डीजीएम (इलेक्ट्रिकल आरएलडीए), प्लानिंग इंजीनियर (आरकेएसपीएल), पीई (आरएलडीए, मुजफ्फरपुर) और उप स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) शामिल हैं। पार्किंग ठेकेदार राणा रंजीत ने बताया कि दस्तावेज में सीटीबी की पूर्व दिशा में 1288.19 वर्गमीटर व दक्षिण की ओर 482.11 वर्गमीटर जगह आवंटन हुआ। उन्हें दक्षिणी हिस्से में मिले भाग में विश्वस्तरीय जंक्शन के निर्माण कार्य से जुड़ी मशीन आदि रखी है।

अनुरोध करने के बावजूद उसे खाली कराके अबतक उन्हें हैंडओवर नहीं किया गया है। इसके अलावा पूर्वी भाग में आवंटित जमीन से कम करीब हजार वर्गमीटर ही उपयोग कर पा रहे हैं। पार्किंग स्थल की घेराबंदी नहीं, गाड़ी चोरी होने की आशंका पार्किंग ठेकेदार के मुताबिक 40 दिनों के टेंडर में 13 दिन बीत जाने के बावजूद पार्किंग स्थल की घेराबंदी या बेरिकेडिंग तक नहीं की गई है। इसके चलते गाड़ियों की चोरी होने की आशंका है। दरअसल, दिसंबर की शुरुआत में पार्किंग स्थल को शिफ्ट करने से इनकार व अन्य मसलों को लेकर पूर्व में कार्यरत पार्किंग ठेकेदार को रेलवे (समस्तीपुर रेल मंडल) ने हटा दिया था। इसके बाद नए सिरे से सीमित अवधि के लिए ठेका मिलने पर नई एजेंसी बीते पांच दिसंबर की रात से पार्किंग एरिया का संचालन कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;