नई अधिसूचना से बढ़ेगा रोजगार का संकट : विश्वकर्मा
Mar 06, 2026 10:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की नई अधिसूचना से विश्वकर्मा समाज के सामने रोजगार संकट बढ़ गया है। नए नियमों के कारण बस और ट्रक की बॉडी बनाने वाले लोगों को कठिनाई होगी, जिससे बेरोजगारी में वृद्धि होने की आशंका है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने चिंता व्यक्त की है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की नई अधिसूचना से विश्वकर्मा समाज के सामने रोजगार का संकट बढ़ गया है। इसमें बस बॉडी निर्माताओं के लिए कुछ नए नियमों का प्रावधान किया गया है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि सभी राज्यों में समाज के लोग ही बस और ट्रक की बॉडी बनाने का काम करते हैं। आधुनिक स्लीपर कोच बनाने का काम भी इन्होंने ही शुरू किया था। नई अधिसूचना से उनको काम में परेशानी होगी और इससे बेरोजगारी बढ़ेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


