स्कूलों में सुबह 9 बजे से मिलेगा एमडीएम
मुजफ्फरपुर में सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन का समय सुबह 9 से 9.40 तक तय किया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के डीईओ को इस बदलाव की सूचना दी है। कक्षा 1 से 8 तक अधिक विद्यार्थियों वाले स्कूलों में एमडीएम दो बार कराने का निर्देश भी दिया गया है।

मुजफ्फरपुर। सरकारी स्कूलों में अब मध्याह्न भोजन सुबह 9 से 9.40 तक मिलेगा। स्कूलों के मॉर्निंग हो जाने के बाद यह बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग ने इसका निर्देश सभी जिलों के डीईओ को जारी किया है। विभाग ने यह भी कहा है कि जिन स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक विद्यार्थियों की संख्या अधिक है वहां एमडीएम दो बार चलाया जाए। आधे बच्चे को मध्यांतर में और आधे बच्चों को तीसरी और चौथी घंटी में भोजन कराया जाए। एमडीएम का शेड्यूल इसी निर्देश के अनुसार तय किया जाए, ताकि स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।
लेखक के बारे में
Mrityunjay Kumarशॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।
विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


