एमआईटी परिसर में 500 बेड के दो छात्रावासों का होगा निर्माण
मुजफ्फरपुर प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों के लिए 500 बेड के दो हॉस्टल और प्रोफेसरों के लिए एक आवासीय भवन का निर्माण होगा। इसके लिए 35.60 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। निर्माण कार्य 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। राज्य की आठ निर्माण कंपनियों ने इस परियोजना में रुचि दिखाई है।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईटी) में छात्र-छात्राओं के लिए 500 बेड के दो छात्रावासों का निर्माण होगा। प्रोफेसरों के लिए भी एक जी फाइव भवन का निर्माण कराया जाएगा। इन भवनों का निर्माण कॉलेज परिसर में ही कराया जाएगा। भवन निर्माण विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। राज्य की आठ निर्माण कंपनियों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है। ये कंपनियां तकनीकी बीड में भी शामिल हुईं हैं। बीड खुलने के बाद एक निर्माण कंपनी का चयन किया जाएगा। फिर निर्माण कार्य शुरू होगा।तकनीकी बीड को लेकर भवन निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख (उत्तर) रामाज्ञा कुमार ने अधिसूचना जारी की है।
इसमें बताया है कि मुजफ्फरपुर के मुजफ्फरपुर प्रौद्योगिकी संस्थान में दो हॉस्टल व एक प्रोफेसरों के रहने के लिए आवासीय भवन का निर्माण कराया जाएगा। छात्रों के लिए 200 बेड की क्षमता का जी-थ्री भवन तैयार किया जाएगा। छात्राओं के लिए जी-फाइव टाइप का हॉस्टल निर्माण कराया जाएगा। इसकी क्षमता 300 बेड की होगी। इसपर सरकार की ओर से 35.60 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। इसके निर्माण के लिए 18 महीने का लक्ष्य रखा गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Somnath Satyomशॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


