Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsNew Hostel Opens for Students at LS College in Muzaffarpur
एलएस कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए खुलेगा हॉस्टल

एलएस कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए खुलेगा हॉस्टल

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज में छात्रों के लिए नया हॉस्टल खोला जाएगा। प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने बताया कि सत्र 2023-29 के छात्र आवेदन कर सकेंगे। आवेदन 6 से 20 दिसंबर तक होगा। छात्राओं के लिए भी पीजी हॉस्टल की व्यवस्था की जाएगी। पहले छात्राओं की मूलभूत समस्याओं के लिए प्रदर्शन किया गया था।

Dec 05, 2025 08:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एलएस कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल खुलेगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने दी। उन्होंने बताया कि सत्र 2023-27, 2024-28 और 2025-29 के छात्र-छात्रा इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन 6 से 20 दिसंबर तक किया जा सकेगा। पोर्टल से फॉर्म डाउनलोड कर आवेदन करना होगा। प्राचार्य ने बताया कि छात्रों के लिए एलएस कॉलेज का न्यू हॉस्टल और छात्राओं के लिए पीजी हॉस्टल परिसर में कॉलेज के हॉस्टल को शुरू किया जायेगा। इससे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एलएस कॉलेज में हॉस्टल और मूलभूत समस्याओं को ठीक करने के लिए प्रदर्शन किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धरनास्थल पर प्राचार्य से मांगपत्र के कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी, लेकिन उसकी लिखित अधिसूचना के लिए कार्यकर्ता अड़े रहे। छात्रावास शुल्क 5100 रुपये वार्षिक की जगह 3500 करने की मांग पर सहमति नहीं बनी। कॉलेज अध्यक्ष निखिल राज ने कहा कि प्राचार्य सिर्फ हमलोगों को आश्वासन देते रहे। पूर्व में दिए गए आवेदन पर कार्रवाई नहीं हुई, जिस कारण हमलोग आंदोलन को विवश हुए। कार्यकर्ता नैना कुमारी ने कहा की प्रायोगिक विषय की कक्षा तक संचालित नहीं हो रही है। छात्राओं के लिए न तो अलग वॉश रूम की व्यवस्था है न ही कॉमन रूम व्यवस्थित है। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की मान ली गई हैं। जहां तक सफाई की बात है वह भी ठीक करा दिया गया है।