पीएचडी: प्री सबसमिशन वाइवा का नियम बदला
मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू ने पीएचडी छात्रों के लिए प्री-सबमिशन वाइवा के नियमों में बदलाव किया है। सभी विभागाध्यक्षों को छात्रों को नोटिस बोर्ड पर वाइवा की तारीख और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। यह प्रक्रिया छात्रों की थीसिस की जांच के बाद ही आगे बढ़ेगी।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीएचडी करने वाले छात्रों के लिए प्री-सबमिशन वाइवा का नियम बदल गया है। विवि प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वह प्री सबमिशन वाइवा से पहले छात्रों को विभाग के नोटिस बोर्ड पर इसकी जानकारी दें। नोटिस बोर्ड पर वाइवा की तारीख और वाइवा के दौरान क्या-क्या दस्तावेज लाने हैं, इसकी जानकारी रहनी चाहिए। विवि की वेबसाइट पर भी प्री सबमिशन वाइवा के बारे में जानकारी अपडेट करनी होगी।राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. नीलम पांडेय ने बताया कि उन्होंने अपने विभाग के नोटिस बोर्ड पर प्री सबमिशन वाइवा में क्या-क्या दस्तावेज लाने हैं, इसकी जानकारी दे दी है।
प्री सबमिशन वाइवा से पहले छात्र की थीसिस विभाग के सभी शिक्षक जाचेंगे। इस जांच के बाद ही उनकी थीसिस आगे बढ़ेगी। शिक्षकों ने बताया कि पहले सभी शिक्षक प्री सबमिशन वाइवा की जांच नहीं करते थे। बीआरएबीयू में अभी पैट 2022 के छात्रों का कोर्स वर्क पूरा हुआ है और सत्र 2023-24 के छात्रों का इंटरव्यू लिया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Mrityunjay Kumarशॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।
विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


