Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsNew Education Policy in Muzaffarpur Unified Timetable and No Separate Sections for Students
स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए अलग सेक्शन नहीं होंगे

स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए अलग सेक्शन नहीं होंगे

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. ने निर्देश दिया है कि स्कूलों में छात्रों के लिए अलग सेक्शन नहीं होंगे। सभी कक्षाओं का एक ही टाइम टेबल होगा, जिसमें हर कक्षा के लिए एक घंटी गीत, पेंटिंग आदि का होना अनिवार्य है। परीक्षा के दौरान भी कक्षाएं नहीं रुकेंगी।

Dec 05, 2025 05:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए अलग सेक्शन नहीं होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. ने सभी जिलों को इसका निर्देश जारी किया है। अब प्राथमिक से लेकर प्लस-टू स्कूलों और उर्दू, संस्कृत विद्यालयों का भी एक ही टाइम टेबल होगा। स्कूलों में आठ घंटी प्रतिदिन होगी। इसमें एक घंटी हर कक्षा के बच्चों के लिए गीत, पेंटिंग आदि का होना अनिवार्य किया गया है। आधे घंटे की असेंबली होगी। इसमें सामान्य ज्ञान की जानकारी के साथ ही बच्चों से समाचार वाचन भी कराया जाएगा। 9 से 9.30 बजे तक असेंबली होगी। इसमें सभी शिक्षकों का रहना अनिवार्य है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसकी समाप्ति जन-गण-मन से होगी। इसमें लाउडस्पीकर को रखना अनिवार्य रहेगा। परीक्षा हो रही है तो भी नहीं रूकेंगी कक्षाएं माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिया है कि अगर स्कूल में किसी कक्षा की बोर्ड या सेंटअप परीक्षा चल रही हो तो भी अन्य कक्षा की पढ़ाई नहीं रूकेगी। प्रत्येक कक्षा के लिए एक घंटी खेलकूद, संगीत, नृत्य आदि के लिए रखना है, लेकिन ध्यान रखा जाएगा कि सभी कक्षा के लिए यह घंटी एक ही समय नहीं हो, बल्कि अलग-अलग अंतराल पर अलग-अलग कक्षा के लिए यह रखा जाएगा। शिक्षक की उपलब्धता के आधार पर बनेगी समय सारिणी सभी स्कूल में हेडमास्टर शिक्षक की उपलब्धता के आधार पर समय सारिणी बनाएंगे। निर्धरित पाठ्यक्रम को पूरा करवाने की जिम्मेवारी हेडमास्टर की होगी। सभी विषय में बच्चों को गृह कार्य दिया गया या नहीं, प्रत्येक दिन इसकी जांच भी करेंगे। कमजोर बच्चों को हर हाल में सभी कक्षा में आगे बैठाया जाएगा। सामान्य विद्यालय के प्रत्येक वर्ग में छात्र-छात्राएं एक ही साथ बैठेंगे। 12 से 12.40 बजे तक मध्यांतर होगा। 4 बजे तक सभी तरह के स्कूल चलेंगे। अबतक हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं को कई जगह अलग सेक्शन करके बैठा दिया जाता था। इसपर पूरी तरह रोक रहेगी।