प्रखंडों में खुले नए कॉलेज ग्रे और मैरून रंग में दिखेंगे
मुजफ्फरपुर में नए डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन हुआ है, जो ग्रे और मैरून रंग में दिखाई देंगे। डीईओ ने स्कूलों में संसाधनों की जांच की। अतिरिक्त शौचालय बनाए जाएंगे और रंग रोगन का कार्य भी किया जाएगा। कक्षाएं एक जुलाई से शुरू होंगी।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रखंडों में खुले नए कॉलेज ग्रे और मैरून रंग में दिखेंगे।
संसाधनों की जांच
डीएम के निर्देश पर शनिवार को डीईओ ने जिले के तीन प्रखंडों बोचहां, गायघाट, औराई के स्कूलों में संचालित नए डिग्री कॉलेजों में संसाधनों की जांच की।
शौचालयों की व्यवस्था
डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने शौचालय, बेंच-डेस्क व अन्य संसाधनों को देखा। यह जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। बोचहां में शफुर्दीनपुर स्कूल कैम्पस में चलने वाले कॉलेज के लिए अतिरिक्त शौचालय बनाए जाएंगे। यहां पहले से स्कूली बच्चों के लिए शौचालय है। कॉलेज प्रिसिंपल ने मांग की है कि बड़े बच्चों और कॉलेज के शिक्षकों के लिए अलग शौचालय होना चाहिए।
रंग रोगन और मरम्मत
डीईओ ने कहा कि हमारे पास जो राशि है, उससे यहां कॉलेज के बच्चों के लिए अतिरिक्त शौचालय बनाए जाएंगे। गायघाट और औराई में पहले से ही कई शौचालय हैं। ऐसे में उन शौचालय में से ही जरूरत के अनुसार कॉलेज के हवाले किए जाएंगे। कुछ शौचालय में मरम्मत की जरूरत है और कुछ जगह टाइल्स लगाने हैं। इसका काम एक सप्ताह में करा लिया जाएगा। डीईओ ने कहा कि रंग रोगन भी कराया जा रहा है। कॉलेज का भवन ग्रे रंग का होगा और उसमें मैरून रंग का बार्डर रहेगा। एक जुलाई से इन कॉलेजों में कक्षा चलनी है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


