Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsNew Central School to Begin Operations in Muzaffarpur for 2026-27 Session
नए केन्द्रीय विद्यालय में इस सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

नए केन्द्रीय विद्यालय में इस सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में इस सत्र से नए केन्द्रीय विद्यालय की पढ़ाई शुरू होगी। यह जिले का तीसरा केन्द्रीय विद्यालय होगा। नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और विद्यालय अस्थायी भवन में एक अप्रैल से प्रारंभ होगा। नोडल अधिकारी ने सभी आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी।

Jan 20, 2026 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में नए केन्द्रीय विद्यालय में इस सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। यह जिले का तीसरा केन्द्रीय विद्यालय होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा बेला इंडस्ट्रियल एरिया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की जा रही है। इसके लिए मंगलवार को केवि की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी एवं केन्द्रीय विद्यालय एएफएस, बिहटा के प्राचार्य शुभेंदु प्रियदर्शी यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से विद्यालय अस्थायी भवन में प्रारंभ किया जाएगा। केवि मुजफ्फरपुर के उपप्राचार्य अशोक कुमार महतो और जिला शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंहा लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पांचवीं कक्षा तक का होगा संचालन नोडल अधिकारी ने कहा कि इस सत्र से बच्चों को लाभ मिल सके, इसके लिए सभी स्तर पर तैयारी चल रही है। प्रति कक्षा 40 बच्चों का नामांकन लिया जाएगा। पांचवीं कक्षा तक का संचालन होगा। प्राइमरी बिल्डिंग पहले खुलेगी। कमरे समेत सभी संसाधन अगर दुरूस्त रहे तो आठवीं तक का नामांकन होगा। नए केवि के लिए शिक्षकों और कर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी चल रही है। बेला स्थित जमीन का किया मुआयना नोडल अधिकारी ने बेला स्थित जमीन का भी इस दौरान मुआयना किया। उन्होंने कहा कि अस्थायी भवन में विद्यालय के सुचारू संचालन के लिए बुनियादी ढांचे, शिक्षण संसाधनों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से तैयार किया जा रहा है। छात्रों को शुरू से ही गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण मिल सके, इसका ध्यान रखा जा रहा है।