गिरधारी लाल ने बीडीओ का पदभार संभाला

Pankaj Rakesh हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

सरैया में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरधारी लाल ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। अधिकारियों और कर्मियों ने उनका स्वागत किया। गिरधारी लाल पहले भी सरैया प्रखंड में प्रशिक्षु बीडीओ के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और समस्याओं का त्वरित समाधान करने की बात कही।

गिरधारी लाल ने बीडीओ का पदभार संभाला

सरैया। प्रखंड के नये प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में गिरधारी लाल ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों व कर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सांख्यिकी पदाधिकारी सुनील कुमार, जेई अंशु कुमार, नाजिर रंजीत कुमार, प्रखंड कर्मी मनोज कुमार, राकेश कुमार, संतोष कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। सभी ने नवपदस्थापित बीडीओ को बुके देकर शुभकामनाएं दीं। बीडीओ गिरधारी लाल इससे पूर्व प्रशिक्षु बीडीओ के रूप में पिछले वर्ष तीन माह तक सरैया प्रखंड में कार्य कर चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रखंड के विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी।

आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान तथा योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Pankaj Rakesh

लेखक के बारे में

Pankaj Rakesh

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।