Muzaffarpur News: दरवाजे पर चढ़कर भतीजे ने चाचा को गोली मारी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: जैतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक ने अपने चाचा को गोली मार दी। घायल नागेश्वर ठाकुर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच जारी है।

Muzaffarpur News: दरवाजे पर चढ़कर भतीजे ने चाचा को गोली मारी

Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा चौक के समीप शनिवार की सुबह युवक ने चाचा को गोली मार दी। गोली लगते ही नागेश्वर ठाकुर उर्फ नागा ठाकुर (45) गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजनों ने गंभीर हालत में नागा ठाकुर को मुजफ्फरपुर शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। गोली नागा ठाकुर के कंधे के नीचे लगी, जो आर-पार हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित प्रिंस कुमार फरार हो गया। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने छानबीन की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नागेश्वर ठाकुर दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे थे। इसी दौरान प्रिंस कुमार आ धमके और नागा ठाकुर पर गोली चला दी। बताया जाता है कि आरोपित प्रिंस कुमार पहले भी दो बार जेल जा चुका है。

अस्पताल में इलाज

अस्पताल में इलाजरत नागा ठाकुर ने पुलिस को बयान दर्ज कराया है। बताया कि सुबह करीब छह बजे दरवाजे पर झाड़ू लगा रहा था। तभी पीछे से प्रिंस आया और उसे आवाज देने लगा, जैसे ही पीछे घूमा, प्रिंस ने गोली मार दी। इसके बाद वह फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

जैतपुर थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि घायल नागेश्वर ठाकुर के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपित प्रिंस कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई है। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦घटना कहाँ हुई?−
घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा चौक के समीप हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: दरवाजे पर चढ़कर भतीजे ने चाचा को गोली मारी