NDA Women s Front Protests Against Insults to Prime Minister Bihar Bandh Announced बिहार बंद आज, एनडीए मोर्चा की महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsNDA Women s Front Protests Against Insults to Prime Minister Bihar Bandh Announced

बिहार बंद आज, एनडीए मोर्चा की महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी

मुजफ्फरपुर में एनडीए मोर्चा की महिलाएं प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे जाने के विरोध में सड़कों पर उतरेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार ने चार सितंबर को बिहार बंद का निर्णय लिया है, जो सुबह सात बजे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरWed, 3 Sep 2025 10:26 PM
share Share
Follow Us on
बिहार बंद आज, एनडीए मोर्चा की महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी

मुजफ्फरपुर, हिप्र। प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे जाने के विरोध में गुरुवार को एनडीए मोर्चा की महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार ने कहा है कि एनडीए घटक दलों के महिला मोर्चा ने चार सितंबर को बिहार बंद करने का निर्णय लिया है। आमलोगों को कोई परेशानी नहीं हो इसलिए यह बंद सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। उन्होंने मुजफ्फरपुर के लोगों का आह्वान किया कि इस बंद में सभी साथ आएं और राजद-कांग्रेस की ओर से की गई इस घटना का प्रतिकार करें। कहा है कि बिहार में पहली बार महिला मोर्चा बंद कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।