राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपा ने मनाया विजय उत्सव
मुजफ्फरपुर में एनडीए की सभी पांच सीटों पर जीत के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय ने विजय उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और आतिशबाजी की। नेताओं ने कहा कि यह जीत विपक्ष की बिखराव को दर्शाती है और एनडीए सरकार की स्वीकार्यता को भी।
मुजफ्फरपुर, वसं। राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर एनडीए की जीत पर भाजपा जिला कार्यालय, मुजफ्फरपुर (पूर्वी) ने मंगलवार को विजय उत्सव मनाया। इस दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगा बधाई दी और मुंह मीठा कराया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए और जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा और विधायक केदार गुप्ता ने कहा कि राज्यसभा की जीत बता रही की विपक्ष बिखर गया है और सभी ने एनडीए सरकार को स्वीकार कर लिया है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हम सभी एकजुट हैं। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ममता रानी ने कहा की ये पांचों सीटें हम सभी के लिए प्रतिष्ठा का विषय रहा, हमने जीत कर बड़ा संदेश दिया।
राज्यसभा के लिए निर्वाचित सीएम नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, रालोमो अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रदेश भाजपा के महामंत्री शिवेश राम को सभी ने बधाई दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


