‘सी’ सर्टिफिकेट की परीक्षा में शामिल हुए 998 कैडेट

Feb 16, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर और दरभंगा में एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। मुजफ्फरपुर के तिरहुत कॉलेज और दरभंगा के सिंघवारा में परीक्षा हुई। मुजफ्फरपुर में 598 और दरभंगा में 400 कैडेट शामिल हुए। परीक्षा की सुरक्षा और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा गया। ग्रुप कमांडर ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

‘सी’ सर्टिफिकेट की परीक्षा में शामिल हुए 998 कैडेट

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में रविवार को मुजफ्फरपुर और दरभंगा के एक-एक परीक्षा केंद्र पर एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट के लिए लिखित परीक्षा हुई। मुजफ्फरपुर के झपहां स्थित तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन और दरभंगा के सिंघवारा में परीक्षा ली गई। मुजफ्फरपुर परीक्षा केंद्र पर ग्रुप मुख्यालय के 02 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर, 07 बिहार बटालियन एनसीसी छपरा, 25 बिहार बटालियन एनसीसी मोतिहारी व 32 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर के 598 कैडेट शामिल हुए। वहीं दरभंगा में दो बिहार एनसीसी मेडिकल और 08 बिहार बटालियन एनसीसी दरभंगा, 12 बिहार बटालियन एनसीसी समस्तीपुर और 34 बिहार बटालियन एनसीसी मधुबनी के 400 कैडेट परीक्षा में शामिल हुए।

मार्च में ‘सी’ सर्टिफिकेट की परीक्षा का परिणाम जारी हो सकेगा। परीक्षा के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और परीक्षा की गोपनीयता को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। पहली बार परीक्षा का लाइव स्ट्रीमिंग से निगरानी की गई। परीक्षा के दौरान एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मुजफ्फरपुर के वरीय सैन्यधिकारी भी उपस्थित रहे। ग्रुप कमांडर ने किया केंद्र का निरीक्षण : मुजफ्फरपुर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजीव मेहरोत्रा (वाईएसएम, एसएम, वीएसएम) भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कर्नल बिक्रम अजीत सिंह, कर्नल सुरेन पांडेय तथा कर्नल केके मिश्रा सहित सभी संबंधित बटालियनों के पीआई स्टाफ, सिविल स्टाफ और अधिकारी उपस्थित रहे। सैन्यधिकारियों ने किया कैडेटों से संवाद : परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कैडेटों से संवाद भी किया। उन्होंने कैडेटों को एनसीसी के मूल्यों अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और चरित्र निर्माण को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। अधिकारियों ने कहा कि ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा कैडेटों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो आगे चलकर उनके करियर और व्यक्तित्व विकास में सहायक होता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।