
नवोदय : नौ केंद्रों पर आज 4287 बच्चे देंगे परीक्षा, 11.30 तक मिलेगी इंट्री
जफ्फरपुर में शनिवार को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 4287 बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा दो घंटे चलेगी और इसमें 80 सवाल पूछे जाएंगे। 11.30 बजे से बच्चों का प्रवेश शुरू होगा। 80 सीटों में से 20 लड़कियों के लिए आरक्षित हैं। मानसिक क्षमता, अंकगणित और भाषा का मूल्यांकन किया जाएगा।
जफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जिले में नौ केंद्रों पर शनिवार को 4287 बच्चे नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र पर अलग-अलग कमरे में प्रखंडवार बच्चों की इंट्री कराई जाएगी। हर केंद्र पर इसके लिए नवोदय विद्यालय समिति की ओर से ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा को लेकर शुक्रवार को केंद्राधीक्षक के साथ समिति के अधिकारी व्यवस्था की समीक्षा व निरीक्षण करने केंद्रों पर पहुंचे। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कुमार अरविंद सिन्हा ने सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया कि समिति की गाइडलाइन के तहत 11.30 बजे तक बच्चों को प्रवेश दिया जाए। परीक्षा के बाद बच्चों से सवालों पर फीडबैक भी लिया जाएगा।

यह फीडबैक नवोदय विद्यालय समिति को भेजी दी जाएगी। केंद्र से दो रिपोर्ट जाएगी। फीडबैक के आधार पर केंद्राधीक्षक रिपोर्ट भेजेंगे और नवोदय विद्यालय समिति की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर भी अपनी रिपोर्ट देंगे। दो घंटे की होगी परीक्षा, 80 सीट में 20 लड़कियों के लिए आरक्षित डीईओ ने कहा कि नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में नामांकन को लेकर यह प्रवेश परीक्षा ली जा रही है। दो घंटे की परीक्षा होगी। 11.30 से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा होगी। 80 सीट पर नामांकन को लेकर यह परीक्षा ली जा रही है। 25 फीसदी यानी 20 सीटें सीट लड़कियों के लिए आरक्षित हैं। वहीं, 75 फीसदी सीट ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए आरक्षित है। मानसिक क्षमता से लेकर अंक गणित व भाषा का होगा मूल्यांकन : कक्षा छह में प्रवेश के लिए होने वाली इस परीक्षा में कुल 80 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें सबसे अधिक मानसिक क्षमता परीक्षण से सवाल होंगे। इस सेक्शन से 40 सवाल होंगे। इसके अलावा अंकगणित से 20 और भाषा से 20 सवाल होंगे। दिव्यांग बच्चों को 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 10.30 से बच्चों को केंद्र पर प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


