राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर किलकारी में मॉडल प्रदर्शनी

Feb 28, 2026 08:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया, जिसमें किलकारी बिहार बाल भवन में कार्यशाला, मॉडल प्रदर्शनी और वैज्ञानिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर किलकारी में मॉडल प्रदर्शनी

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। किलकारी बिहार बाल भवन में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर क्रियात्मक वैज्ञानिक सोच को लेकर कार्यशाला, मॉडल प्रदर्शनी एवं कार्यात्मक वैज्ञानिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरिसभा मध्य विद्यालय, रमेश रानी उच्च विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय मिठनपुरा हिंदी, हरिहर नारायण कन्या मध्य विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय नयाटोला, राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय कल्याणी, एम.एस.के.बी. मिडिल स्कूल, एम.एस.के.बी. हाईस्कूल, मारूति इंटरनेशनल स्कूल, राधा कृष्ण केडिया, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बालिका उच्च विद्यालय राजवाड़ा, राजकीय मध्य विद्यालय नई बाज़ार, 2 अंबेडकर हाई स्कूल, मारवाड़ी हाई स्कूल, राजकीय तुलसी मध्य विद्यालय, चंदवारा मध्य विद्यालय हिंदी, चंदवारा मध्य विद्यालय उर्दू, जिला स्कूल, राजकीय मध्य विद्यालय मरवारी, विश्व भारती अकादमी द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान खगौल (पटना) के कलाकारों ने संजय यादव के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इसके जरिए होलिका दहन में प्लास्टिक, मोबिल, किरोसीन, रबर, टायर, थर्मोकोल का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुजीत कुमार दास व प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी ने किया। साइंस फॉर सोसाइटी ने मनाया विज्ञान दिवस साइंस फॉर सोसाइटी और मदर टेरेसा बाल भवन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला स्कूल मोतिहारी के पूर्व प्राचार्य देवेन्द्र पाण्डेय ने किया। विकसित भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर डॉ. विजय कुमार जायसवाल, डॉ. सुनील जायसवाल, डॉ. महाशंकर प्रसाद, प्राचार्य विनीता कुमारी ने विचार रखे। मंच संचालन डॉ. फुलगेन पूर्वे और धन्यवाद ज्ञापन सतीश कुमार झा ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।