इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स ने समुद्री दिवस पर किया वेबिनार
मुजफ्फरपुर में द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर एक वेबिनार आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि कैप्टन डॉ. भास्कर भंडारकर ने समुद्री युग के विकास पर चर्चा की। डॉ. मनोज कुमार ने सागरमाला परियोजना के महत्व पर प्रकाश डाला। कई विशिष्ट वक्ता और प्रतिभागी भी जुड़े।

मुजफ्फरपुर। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की मुजफ्फरपुर लोकल सेंटर ने रविवार को राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर वेबिनार आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता डॉ. रामजी प्रसाद गुप्ता ने की। इसमें मुख्य अतिथि कैप्टन डॉ. भास्कर भंडारकर ने भारत में समुद्री युग की शुरुआत एवं उसके विकास पर प्रकाश डाला। डॉ. मनोज कुमार ने सागरमाला परियोजना के महत्व एवं देश के विकास में योगदान की जानकारी दी। उपस्थित सभी विशिष्ट वक्ताओं एवं प्रतिभागियों ने मन्तव्य साझा किए। वेबिनार में डॉ. बीके राय, डॉ. एके मिश्रा, प्रो. विजय कुमार, प्रो. संत कुमार, प्रो. लोक रंजन आदि जुड़े। संचालन एपीआर भारद्वाज ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


