बाइक पार्किंग विवाद में मारपीट का मामला सुलझा

Arun Kumar Jha हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को मारपीट के मामले में समझौता हुआ। इसके अलावा, वर्षों से अलग रह रहे दंपती ने सुलह के बाद साथ रहने का निर्णय लिया। दोनों पक्षों ने मुकदमे को समाप्त करने के लिए सहमति जताई।

बाइक पार्किंग विवाद में मारपीट का मामला सुलझा

मुजफ्फरपुर, हिप्र। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को मारपीट के मामले में जहां दो पक्षों के बीच समझौता हुआ। वहीं, वर्षों से अलग-अलग रह रहे दंपती भी सुलह के बाद साथ रहने को तैयार हुए। इसके अलावा कई मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर समाप्त कराया गया।

मारपीट का मामला

ब्रह्मपुरा चौक के पास स्थित एक अस्पताल के सामने बाइक पार्किंग को लेकर सरैया के विशुनपुरा गांव के सुनील कुमार व आइसक्रीम विक्रेता संजय प्रसाद के बीच बीते वर्ष 22 मई को मारपीट हुई थी। दोनों ने ब्रह्मपुरा थाना में एक-दूसरे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दोनों मामले में चार्जशीट दाखिल की। दोनों पक्ष एक वर्ष तक पुलिस व कोर्ट का चक्कर लगाते रहे। इस बीच शुभचिंतकों ने सुलह कराने का प्रयास किया। दोनों पक्ष शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष उपस्थित होकर सुलह-समझौते के लिए तैयार हो गए व मुकदमा समाप्त करने को राजी हुए।

दंपती का मिलन

वहीं, कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले दो वर्षों से अलग-अलग रह रहे दंपती राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर आपस में मिल गए। कुढ़नी के एक युवक की शादी सदर थाना क्षेत्र की एक युवती से 15 जुलाई 2015 में हुई थी। इस दंपती की तीन संतानें हैं। पति ने आरोप लगाया कि बाद में युवती अपने मायके में रहने के लिए उसपर दबाव बनाने लगी। इनकार करने पर युवती 14 फरवरी 2024 को अपने मायके चली आई। पति ने परिवार न्यायालय में विवाह पुनर्स्थापन वाद दायर किया। इस मामले की सुनवाई के दौरान ही सगे-संबंधियों ने दोनों को मिलाने का प्रयास किया। दंपती शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष उपस्थित हुए। इस दौरान महिला अपने पति के साथ रहने पर सहमति जताई। दोनों आपसी रजामंदी से साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। इसके बाद मुकदमा समाप्त कराकर दोनों एक साथ घर लौटे।

सामान्य प्रश्न

राष्ट्रीय लोक अदालत में क्या हुआ?
राष्ट्रीय लोक अदालत में मारपीट के मामले में समझौता हुआ और वर्षों से अलग रह रहे दंपती ने सुलह के बाद साथ रहने का निर्णय लिया।
Arun Kumar Jha

लेखक के बारे में

Arun Kumar Jha

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।