समूह गान प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
भारत विकास परिषद उत्तर बिहार प्रांत ने रविवार को मुजफ्फरपुर में प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया। उद्घाटन वीसी डॉ. प्रो. दिनेश चंद्र राय ने किया। प्रतियोगिता में क्राइस्ट...

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद उत्तर बिहार प्रांत की ओर से रविवार को प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन विवि के सीनेट हाल में किया गया। इसमें मुजफ्फरपुर, छपरा, सीवान शाखा से आई टीम शामिल हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन वीसी डॉ. प्रो. दिनेश चंद्र राय ने किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संयुक्त सचिव सीए केके चौधरी थे। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महासचिव सुधीर सिंह ने किया। संयोजक नवनीत शांडिल्य थे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल मुजफ्फरपुर, द्वितीय प्राइम्स पब्लिक स्कूल, तृतीय भगवती विद्यापीठ छपरा रहा। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय गतिविधि सेवा के सदस्य डॉ. एच एन भारद्वाज विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के पुस्तकालय प्रभारी कौशल किशोर चौधरी, डॉ. धीरेंद्र कुमार सिंह मधु, केशव किशोर सिंह, संजय कुमार शर्मा, सुमन कुमार झा, सुधीर कुमार सिंह, विमल किशोर उप्पल, मधु साहू, डॉ. अजीत कुमार गौड़, विनोद कुमार नन्दे इत्यादि सक्रिय सदस्यों में कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक क्षेत्रीय संयोजक संपर्क अमरनाथ प्रसाद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




