जदयू ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी बधाई

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4399 दिनों तक सत्ता में रहकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। जदयू ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। पार्टी के नेताओं ने कहा कि मोदी का 12 साल का कार्यकाल सेवा और सुशासन का प्रतीक है, जिसमें नीतीश कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जदयू ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी बधाई

मुजफ्फरपुर, वसं। एक निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी ने लगातार सर्वाधिक दिनों तक सत्ता में बने रहने का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। इसको लेकर जिला जदयू इकाई ने उनको बधाई दी। जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सहित कई पूर्व जिलाध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने 4399 दिनों तक लगातार सत्ता में बने रह कर पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ा है। इससे पता चलता है कि लोगों को उनमें अटूट विश्वास है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का यह 12 साल सेवा-सुशासन का रहा है। डबल इंजन की सरकार के इस सफर को पूरा करने में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का भी भरपूर सहयोग रहा है।

बधाई देनेवालों में सौरभ साहेब, रंजन कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा, शैलेश कुमार सैलू, विमल फौजी, डॉली मित्तल, रंजना पटेल, मिथलेश देवी पटेल, अजय चौधरी, राम इकबाल सिंह, विनोद सिंह, अनीश कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।