
कुढ़नी में सेना की वर्दी में महिला धराई
संक्षेप: कुढ़नी में रामपुर चौक के पास एक महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष है और वह सेना की ड्रेस में थी। उसकी भाषा समझ में नहीं आ रही थी। पुलिस ने महिला को थाने लाकर पूछताछ की और उसके बैग से बिस्किट तथा नमकीन भुजिया के पैकेट मिले। उसे सेवा संस्थान भेजा जाएगा।
कुढ़नी। थाना क्षेत्र के रामपुर चौक के समीप एक महिला को ग्रामीणों ने पकड़कर डायल 112 की पुलिस टीम के हवाले कर दिया। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। महिला सेना के ड्रेस में थी। उसकी भाषा भी समझ में नहीं आ रही है। थानेदार पुनीत कुमार ने बताया कि महिला को थाने में लाकर पूछताछ की गई है। महिला विक्षिप्त लग रही है। उसके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें से एक बिस्किट का पैकेट और एक नमकीन भुजिया का छोटा पैकेट फटा हुआ मिला है। वह चितकबरा ड्रेस पहनी हुई है। थानेदार ने बताया कि डीएसपी पश्चिमी एसी ज्ञानी को जानकारी दे दी गई है।

सोमवार को उक्त महिला को मुजफ्फरपुर स्थित सेवा संस्थान में भेज दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




