Muzaffarpur News: दिल्ली से लौटे युवक का सड़ा-गला शव मिला, हत्या की आशंका

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मीनापुर में एक युवक का शव सड़क किनारे झाड़ी में मिला। मृतक नीतेश झा (24) 11 सितंबर को घर से बाहर निकला था और तीन से चार दिन पुराना शव पाया गया। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की है। जांच जारी है।

Muzaffarpur News: दिल्ली से लौटे युवक का सड़ा-गला शव मिला, हत्या की आशंका

Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाईपट्टी थाने के बनघारा शंकर चौक से घोसौत जाने वाली सड़क किनारे झाड़ी में मंगलवार को युवक का शव मिला। मृतक धरमपुर निवासी नीतेश झा (24) था। शव सड़ा-गला हुआ था। युवक 11 सितंबर को घर से निकला था। मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। शव तीन से चार दिन पहले का लग रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। स्थानिय लोगों के मुताबिक नीतेश इसी महीने 10 सितंबर को दिल्ली से घर आया था।

11 सितंबर को घर से टाउजर और गंजी पहनकर निकला था, इसके बाद घर नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह करीब 11. 30 बजे चौर जा रहे कुछ लोगों को शव पर नजर पड़ी। शव से काफी दुर्गंध आ रही थी।ग्रामीणों ने बताया कि युवक घर पर अकेला रह रहा था। उसका बड़ा भाई आमोद झा परिवार सहित दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। नीतेश भी भाई के पास से गांव आया था। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि युवक को मिर्गी की बीमारी की बात सामने आ रही है। शरीर पर जख्म के निशान नहीं मिले हैं। युवक के भाई से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: दिल्ली से लौटे युवक का सड़ा-गला शव मिला, हत्या की आशंका