Muzaffarpur News: सुपना चौर में मिला अधेड़ का शव, चार हिरासत में
Muzaffarpur News: मंगलवार सुबह सुपना चौर में अर्जुन सहनी (55) का शव मिला। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। अर्जुन रात में शौच के लिए निकले थे और सुबह उनका शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा।

Muzaffarpur News: फोटो सीएमएस पर सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता।
थाना क्षेत्र के सुपना चौर में मंगलवार सुबह एक अधेड़ का शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मृतक ब्रह्मादेव सहनी का पुत्र अर्जुन सहनी (55) था। मामले में पुलिस ने चार को हिरासत में लिया है।
पुलिस का जांच कार्य
घटना की सूचना पर एसडीपीओ अभिजीत कौर, थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद पुलिस ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने पड़ोस के चार लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस उनको हिरासत में लेकर थाना ले आई। एफएसएल, डीआईयू तथा डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
परिजनों का आरोप
अर्जुन के पुत्र मनीष कुमार ने पुलिस को दिए अपने बयान में गांव के चार लोगों को आरोपित किया है। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि हिरासत में लिए गए चारों युवक निर्दोष हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक आरोपित के भाई की 15 दिन पूर्व गुजरात में करंट लगने से मौत हो गई थी। इससे पूरा परिवार अब भी शोक में है।
अर्जुन का अंतिम रात्रि
रात में शौच के लिए निकले थे, सुबह मिला शव
परिजनों ने बताया कि अर्जुन कारीख बाबा की पूजा कराने के साथ-साथ झाड़-फूंक का कार्य करते थे। सोमवार रात करीब 10 बजे वह शौच के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वे देर रात तक नहीं लौटे। परिजनों ने बताया कि वे अक्सर रात में लोगों के बुलावे पर झाड़-फूंक के लिए भी चले जाते थे,। इसलिए रात में उनकी खोजबीन नहीं की। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सुपना चौर में उनकी लाश देखी। मामले में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि चेहरा खून से लथपथ था तथा कान और नाक से खून निकल रहा था। चेहरे पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Pankaj Rakeshलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


