लीची बगीचे में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत

Feb 27, 2026 05:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के कोल्हुआ पैगंबरपुर स्थित लीची बगीचे में एक युवक इमदाद हुसैन का शव संदिग्ध स्थिति में मिला। 32 वर्षीय इमदाद चार दिन पहले कतर से घर लौटा था और वह बीमार भी चल रहा था। परिजनों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण यह घटना हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लीची बगीचे में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर स्थित लीची बगीचे में गुरुवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने देखा कि एक युवक का शव लीची बगीचे में लटका हुआ है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय इमदाद हुसैन के रूप में हुई है, जो कोल्हुआ पैगंबरपुर का रहने वाला था। सूचना मिलने पर अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक के भाई फिरोज ने पुलिस को बताया कि सुबह एक महिला ने आकर सूचना दी कि लीची गाछी में एक शव पड़ा हुआ है।

जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव इमदाद का ही था। परिजनों के अनुसार, इमदाद हुसैन चार दिन पहले ही कतर से कमा कर घर लौटा था। वह कुछ समय से बीमार भी चल रहा था। नगर एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि एफएसएल टीम ने भी जांच की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पारिवारिक विवाद के कारण यह घटना हुई है। हालांकि अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर जानकारी जुटाई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।