मॉर्निंग वाक पर गए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत
Apr 08, 2026 06:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
औराई के चैनपुर निवासी बब्बी कुमार, जो हाल ही में गांव आया था, की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ बागमती परियोजना बांध पर टहलने गया था, जहां गिरने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुखिया ने मुआवजे की मांग की है।

औराई। महेशवारा पंचायत के चैनपुर निवासी गणेश राम के 24 वर्षीय पुत्र बब्बी कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वह बुधवार की सुबह दोस्तों के साथ बागमती परियोजना बांध पर टहलने के लिए गया था, जहां अचानक गिर गया। परिजनों की मदद से उसे एसकेएमसीएच ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। बब्बी परदेस में रहकर नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही गांव आया था। दो भाइयों में बड़ा था। गणेश राम निजी स्कूल चलाते हैं। मुखिया रामस्वार्थ राम ने मुआवजा देने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


