Muzaffarpur News: अब एलएस कॉलेज में होगी महिला कबड्डी
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में महिला कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन हुए हंगामे के बाद, विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स काउंसिल ने प्रतियोगिता का स्थल बदलने का निर्णय लिया। अब प्रतियोगिता 2 अक्टूबर को एलएस कॉलेज कबड्डी ग्राउंड में होगी। आयोजन का जिम्मा एमएसकेबी कॉलेज पर रहेगा।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। इंटर कॉलेज महिला कबड्डी प्रतियोगिता में पहले दिन हंगामे के बाद विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स काउंसिल ने प्रतियोगिता का स्थल बदल दिया है। अब प्रतियोगिता के मुकाबले 2 अक्टूबर को एलएस कॉलेज कबड्डी ग्राउंड में होंगे। आयोजक कॉलेज एमएसकेबी ही रहेगा। बीआरएबीयू की स्पोर्ट्स काउंसिल ने यह फैसला लिया है। स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डॉ. अशोक कुमार साह ने यह जानकारी दी।


