फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए आज रवाना होगी जिले की टीम
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर जिले की महिला फुटबॉल टीम 14 अप्रैल तक चलने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी। टीम का पहला मुकाबला 2 अप्रैल को होगा। इस प्रतियोगिता में 34 जिलों के 700 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सुरेश महतो और दीपक कुमार प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में शामिल होंगे।

मुजफ्फरपुर, वसं। लखीसराय में 14 अप्रैल तक होने वाली राज्यस्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए मुजफ्फरपुर जिले की टीम बुधवार को रवाना होगी। टीम का पहला मुकाबला दो अप्रैल को होगा। वहीं, जिले के दो फुटबॉलर सुरेश महतो एवं दीपक कुमार द्वितीय रेफरी और असगर हुसैन तकनीकी पदाधिकारी के रूप में प्रतियोगिता में शामिल हों। मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के सचिव प्रसन्नजीत महतो ने बताया कि प्रतियोगिता बिहार फुटबॉल संघ व लखीसराय फुटबॉल संघ के तत्वावधान में हो रही है। मुजफ्फरपुर समेत 34 जिलों से 700 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


