Muzaffarpur News: पड़ाव पोखर में उपलाता मिला बढ़ई की पत्नी का शव

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के पड़ाव पोखर में बुधवार को रजनी देवी (38) का शव मिला। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पति रवि शर्मा ने बताया कि रजनी मंगलवार देर शाम घर से चली गई थीं और उन्हें लगा कि वह मायके गई होंगी। स्थानीय लोगों ने घरेलू विवाद के बाद पोखर में छलांग लगाने की आशंका जताई, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

Muzaffarpur News: पड़ाव पोखर में उपलाता मिला बढ़ई की पत्नी का शव

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पड़ाव पोखर में बुधवार को एक महिला का शव उपलाते देख सनसनी फैल गई। मृतका रजनी देवी (38) आमगोला सत्संग गली के बढ़ई टोला निवासी बढ़ई रवि शर्मा की पत्नी थी। वह दो बच्चों की मां थी। घटना की सूचना पर काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव पोखर से निकाला गया। हालांकि, परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार पर पुलिस कागजी कार्रवाई कर पुलिस लौट गई।

पड़ाव पोखर में मिला महिला का शव

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में रवि शर्मा ने बताया कि मंगलवार की देर शाम परिवार के लोग पूजा करने माई स्थान गए थे। इसी दौरान रजनी घर से कहीं चली गई। उन्हें लगा कि वह पहले की तरह अपने मायके लालगंज के टोटहा गांव चली गई होगी, इस कारण खोजबीन नहीं की। करीब नौ महीने पहले भी पारिवारिक विवाद के बाद वह मायके चली गई थी।

पति ने बताई रजनी के घर से जाने की बात

रवि ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह पड़ाव पोखर में महिला का शव उपलाने की सूचना पर वह भी पहुंचे। शव देखते ही उन्होंने रजनी की पहचान की। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका की 11 वर्षीय बेटी ईशानी और नौ वर्षीय बेटा यश का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने घरेलू विवाद के बाद पोखर में छलांग लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के पीछे का वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦रजनी देवी का शव कहां मिला?−
रजनी देवी का शव काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पड़ाव पोखर में मिला।
Sonu Kumar

लेखक के बारे में

Sonu Kumar
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: पड़ाव पोखर में उपलाता मिला बढ़ई की पत्नी का शव