नए साल के जश्न में झूम उठा मुजफ्फरपुर, होटलों में आधी रात तक थिरकते रहे लोग
मुजफ्फरपुर में नए साल का स्वागत धूमधाम से किया गया। शहर के होटलों और बैंक्वेट हॉल में डीजे की धुन पर लोग थिरकते रहे। मिठनपुरा में 150 लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। खाने-पीने के साथ मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा गया। विभिन्न कलाकारों ने प्रस्तुति दी और पुरस्कार भी दिए गए।

घड़ी की सूई 12 पर पहुंचते ही पूरा शहर हैप्पी न्यू ईयर से गूंज उठा। नए साल के स्वागत को यादगार बनाने के लिए शहर के होटलों और बैंक्वेट हॉल में पूरी तैयारी थी, जहां डीजे की धुन पर लोग देर रात तक थिरकते रहे। होटलों में परिवार के साथ पहुंचे लोगों के लिए मनपसंद व्यंजन की भी व्यवस्था की गई थी। मिठनपुरा स्थित एक होटल के प्रबंधक शिवदयाल शर्मा ने बताया कि नववर्ष सेलिब्रेट करने के लिए एक साथ 150 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई थी। मनोरंजन से भरपूर 31 दिसंबर लोगों के लिए यादगार बनाया गया।
वहीं, मिठनपुरा के ही एक रेस्टोरेंट संचालक राजू कुमार व रोहित कुमार ने बताया कि यहां आने वालों के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाया था। डीजे म्यूजिक के साथ लोगों को थिरकने का भी अवसर मिला। वेज और नॉनवेज दोनों व्यंजनों का लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया। अंडीगोला स्थित रेस्टोरेंट के जीएम मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात गीत संगीत के बीच लोगों ने मनपसंद व्यंजन का लुत्फ उठाया।
इधर, खबड़ा स्थित एक रेस्टोरेंट के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि बैंक्वेट हॉल में बुधवार की रात इस बार दिल्ली, बंगाल और मुंबई के कलाकारों की प्रस्तुति हुई। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुति के साथ अनवरत हाई टी और वेज-नॉनवेज व्यंजन का लुत्फ उठाने का मौका मिला। यहां सेलिब्रेटी के द्वारा गेमिंग और बेस्ट कपल व बेस्ट ड्रेसअप का पुरस्कार भी लोगों को दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




