मौसम : आज भी गर्मी और उमस से राहत के आसार नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में मंगलवार को तेज गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सोमवार को तापमान में वृद्धि हुई और उमस में भी बढ़ोतरी हुई। हवा में नमी की मात्रा सुबह में 95 से 100 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

मौसम : आज भी गर्मी और उमस से राहत के आसार नहीं

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में मंगलवार को भी तेज गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने इसका पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, मौसम साफ, बेहद गर्म और उमस भरा रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

उमस और तापमान की स्थिति

इधर, सोमवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई। इसके अलावा नमी की मात्रा में तेज बढ़ोतरी हुई। इससे पूरे दिन त्वचा झुलसाने वाली गर्मी के साथ ही उमस का भी अहसास हुआ। शाम करीब चार बजे छिटपुट बारिश के बाद भी उमस से राहत नहीं मिली।

जलवायु विशेषज्ञ की राय

पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि दोपहर के समय तेज धूप के कारण लोगों को त्वचा झुलसाने वाली गर्मी महसूस हो सकती है। साथ ही वास्तविक तापमान से 4 से 5 डिग्री अधिक महसूस हो सकता है। इस दौरान 10 किमी प्रति घंटे की गति से तेज पुरवा हवा चलने की संभावना है। कहा कि हवा में नमी की मात्रा सुबह में 95 से 100 प्रतिशत और दोपहर में 75 से 80 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इसके अलावा वाष्पीकरण की दर भी औसत से दो गुने से अधिक रहने की आशंका जताई।

पिछले 24 घंटे में तापमान

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान एक डिग्री चढ़कर 26.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। पिछले एक सप्ताह के बाद यह सामान्य स्तर पर पहुंचा। वहीं, पूरे दिन 5 किमी की गति से पुरवा हवा चली।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार को मौसम कैसा रहेगा?
जिले में मंगलवार को तेज गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहेगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।