मेडिकल में इलाजरत सरपंच से मिलने पहुंचे वीआईपी सुप्रीमो
मुजफ्फरपुर में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बंगरा पंचायत के सरपंच लालाबाबू सहनी से अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली की आलोचना की और कहा कि पुलिस में डर नहीं बल्कि गुंडागर्दी बढ़ रही है। सहनी ने बिहार सरकार से थानेदार को निलंबित करने की मांग की और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।

मुजफ्फरपुर, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच में इलाजरत बंगरा पंचायत के सरपंच लालाबाबू सहनी से मिलने सोमवार की शाम वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी पहुंचे। उन्होंने उनसे घटना का विस्तृत जानकारी ली और हरसंभव मदद का आश्वाशन दिया। मुकेश सहनी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में कानून का कोई भय नहीं है। बिहार में पुलिस का खौफ है। अगर पुलिस प्रशासन कोई गलत कार्य कर रहा है तो उसका कोई विरोध नहीं कर सकता है। पुलिस लूट-खसोट मचा रहा है। जनप्रतिनिधियों को भी पिटाई को झूठी कनूनी प्रक्रिया में धकेल दे रही है। पीयर की घटना शर्मसार कर देने बाली घटना है।
बिहार सरकार को सबसे पहले वहां के थानेदार को निलंबित कर देना चाहिए। पुलिस गुंडा राज चला रही है। इसको लेकर वीआईपी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


