वर्चस्व को लेकर घर पर हमला, पांच नामजद
मुजफ्फरपुर के नया टोला में 7 मई की रात कामेश्वर साह के घर पर वर्चस्व को लेकर हमला किया गया। आरोपितों ने घर का दरवाजा तोड़कर मारपीट की और सोने की चेन व 30 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने काजीमोहम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला में सात मई की रात वर्चस्व को लेकर कामेश्वर साह के घर पर हमला बोल दिया। पीड़ित ने शनिवार को काजीमोहम्मदपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें सूरज मंडल, विशाल कुमार, पुनपुन, विश्वजीत कुमार और विष्णु मंडल समेत अन्य लोगों को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सात मई की रात लगभग पौने दस बजे आरोपितों ने घर पर हमला बोल दिया। घर का दरवाजा तोड़ दिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर मचाने पर ग्रामीणों के जुटने पर सभी भाग गए। अगले दिन आठ मई की सुबह करीब साढ़े दस बजे फिर से लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से लैस होकर आरोपित आ धमके।
बेबी देवी और परिवार के अन्य सदस्यों पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने गले से सोने की चेन छीन ली और 30 हजार नकद लूट लिया। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानेदार चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


