बीआरएबीयू के परीक्षा विभाग में बनेगा शिक्षकों का डाटा
Mar 11, 2026 09:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के परीक्षा विभाग में शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन बनाया जाएगा। इससे यह पता चलेगा कि किस शिक्षक के साथ कितने शोधार्थी हैं। यह डाटा पीएचडी गाइड आवंटन में मदद करेगा। वर्तमान में, शोधार्थियों का डाटा ऑफलाइन बनाया जाता है।

मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के परीक्षा विभाग में शिक्षकों का डाटा बनेगा। इसकी तैयारी की जा रही है। परीक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि किस विभाग में कितने शिक्षक हैं और किस शिक्षक के साथ कितने शोधार्थी हैं, इसका भी डाटा बनाया जायेगा। अभी शोधार्थियों का डाटा ऑफलाइन बनाया जाता है। ऑनलाइन डाटा बनाने के बाद एक क्लिक में पता चलेगा कि किस शिक्षक के साथ कितने शोधार्थी हैं। इस डाटा के बनने से आने वाले समय में पीएचडी गाइड आवंटित करने में भी मदद मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


