इंटर कॉलेज खेल के लिए विवि ने मांगा प्रस्ताव

Mukesh Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर विवि स्पोर्ट्स काउंसिल ने 2026-27 सत्र के लिए इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए महाविद्यालयों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल और वॉलीबॉल शामिल हैं। कॉलेजों को 25 अप्रैल तक आवश्यक जानकारी स्पोर्ट्स काउंसिल को भेजनी होगी।

इंटर कॉलेज खेल के लिए विवि ने मांगा प्रस्ताव

मुजफ्फरपुर। विवि स्पोर्ट्स काउंसिल ने सत्र 2026-27 के लिए आयोजित होने वाली इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं के लिए संबद्ध एवं अंगीभूत महाविद्यालयों से आयोजन की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किया है। स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डॉ. अशोक कुमार साह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि वार्षिक खेल कैलेंडर की तैयारी के मद्देनजर कॉलेजों से यह जानकारी मांगी जा रही है कि वे किन-किन खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने के इच्छुक हैं। खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, क्रिकेट, शतरंज, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, कुश्ती और वुशु शामिल हैं। पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।पत्र

में कहा गया है कि कॉलेजों को अपने परिसर में उपलब्ध खेल मैदान, कोर्ट, उपकरण और अन्य संसाधनों का विवरण निर्धारित प्रपत्र में भरकर भेजना होगा, ताकि उसी आधार पर खेल कैलेंडर तैयार किया जा सके। कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे 25 अप्रैल तक स्पोर्ट्स काउंसिल कार्यालय में प्रपत्र जमा कर दें।

Mukesh Kumar

लेखक के बारे में

Mukesh Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।