
पीजी विभागों में खत्म हो गई स्मार्ट क्लास
मुजफ्फरपुर के बीआरएबीयू के पीजी विभागों में स्मार्ट क्लास बंद हो गई है। कंप्यूटर की खराबी और ऑपरेटर की अनुपस्थिति के कारण यह समस्या आई है। यह क्लास छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन अब पीएचडी के छात्र इसकी कमी महसूस कर रहे हैं।
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के पीजी विभागों में स्मार्ट क्लास खत्म हो गई। कंप्यूटर खराब हो जाने और ऑपरेटर के नहीं रहने से विभागों में खुली स्मार्ट क्लास बंद हो गई है। वर्ष 2025 में नैक मूल्यांकन के समय ये स्मार्ट क्लास पीजी विभागों में खुली थी। इसका मकसद छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा देने के अलावा शोधार्थियों को भी कंप्यूटर की जानकारी देनी थी। कोर्स वर्क में छात्रों को एक विषय के तौर पर कंप्यूटर की पढ़ाई करनी पड़ती है। स्मार्ट क्लास बंद होने से पीएचडी के छात्र कंप्यूटर की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि पीजी विभागों में स्मार्ट क्लास के लिए कुलपति और अन्य अधिकारियों से चर्चा की जायेगी।

विश्वविद्यालय सूत्रों ने बताया कि पीजी विभागों में शुरू हुई स्मार्ट क्लास शिक्षकों के तकनीकी रूप से दक्ष नहीं होने से कुछ दिन के बाद ही बंद हो गई। पीजी विभागों स्मार्ट क्लास बंद होने के 10 साल बाद भी विवि प्रशासन ने इसे दोबारा शुरू करने के लिए पहल शुरू नहीं की। हालांकि एक-दो कॉलेजों ने अपने यहां स्मर्ट क्लास शुरू की है, लेकिन पीजी विभागों में इसके लिए कोई पहल नहीं हुई है। दो साल पहले मिले डिजिटल बोर्ड भी बेकार उच्च शिक्षा निदेशालय से दो साल पहले बीआरएबीयू को चार डिजिटल बोर्ड मिले थे। ये बोर्ड चार पीजी विभागों को दिये गये थे, लेकिन इन विभागों में इन डिजिटल बोर्ड से कक्षाएं नहीं चल रही हैं। ये वाईफाई से जुड़ कर चलते थे। इसपर छात्रों को स्मार्ट क्लास की तरह ही पढ़ाई कराई जानी थी। विभागों का कहना है कि विभाग में वाईफाई सुविधा नहीं है। नैक मूल्यांकन के लिए बनाई जा रही योजना बीआरएबीयू में फिर से नैक मूल्यांकन की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर पीजी विभागों में स्मार्ट क्लास फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है, लेकिन अब तक इसका कोई कागजी खाका तैयार नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार नैक मूल्यांकन से पहले विवि चाहता है कि पीजी विभागों में फिर से स्मार्ट कक्षा शुरू हो जाये।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


