पीजी परीक्षा के शेड्यूल में पहले 31 अप्रैल, वायरल होने के बाद सुधार
मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू ने पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2023-25 की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। सीसी 12 की परीक्षा पहले 31 अप्रैल को निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में इसे सुधार कर 2 मई कर दिया गया।...

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में मंगलवार को पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2023-25 की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया। शेड्यूल में सीसी 12 की परीक्षा की तारीख 31 अप्रैल अंकित थी। विवि से जारी होने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल होने के कुछ देर बाद विवि प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए इसमें सुधार किया और सीसी 12 की परीक्षा 2 मई को कर दी।
पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आठ ग्रुप बनाये गये हैं। परीक्षा 21 अप्रैल से 22 मई तक होगी। परीक्षा में लगभग 10 हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी। पहली पाली में ग्रुप ए, सी, ई और जी के विषयों की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में ग्रुप बी, डी, एफ और एच के विषयों की परीक्षा होगी। प्रैक्टिकल परीक्षा 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक होगी।
ग्रुप ए में हिस्ट्री, एआईएच, संस्कृत और भोजपुरी विषय हैं। ग्रुप बी में कॉमर्स, संगीत और मैथिली विषय हैं। ग्रुप सी में भूगोल, अंग्रेजी और इलेक्ट्रॉनिक्स विषय हैं। ग्रुप डी में होम साइंस, हिन्दी और बांग्ला विषय हैं। ग्रुप ई में साइकोलॉजी, बॉटनी और दर्शनशास्त्र विषय हैं। ग्रुप एफ में राजनीति विज्ञान, केमेस्ट्री और परसियन विषय हैं। ग्रुप जी में इकोनॉमिक्स, फिजिक्स और उर्दू विषय हैं। ग्रुप एच में जूलॉजी, सोशियोलॉजी और गणित विषय हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।