छात्राओं एक से दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट करने का निर्देश
मुजफ्फरपुर में बीआरए बिहार विवि की पीजी हॉस्टल की छात्राओं को दूसरे हॉस्टल में जाने का निर्देश दिया गया है, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि पढ़ाई के दौरान बार-बार हॉस्टल शिफ्ट करना उचित नहीं है और नया हॉस्टल सुरक्षित नहीं है। डीएसडब्ल्यू आलोक प्रताप सिंह ने इसे एक आवश्यक कदम बताया।

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि के पीजी ग्लर्स हॉस्टल की छात्राओं को एक से दूसरे हॉस्टल में जाने का निर्देश दिया गया है। इस पर छात्राओं ने आपत्ति जताई है। छात्राओं का कहना है कि पढ़ाई के समय ही हर बार उन्हें हॉस्टल शिफ्ट करने के लिए कहा जाता है। कहा कि पीएचडी की छात्राओं को जिस हॉस्टल में शिफ्ट करने को कहा गया है वह सुरक्षित नहीं है। मामले में डीएसडब्ल्यू आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि छात्राओं को हॉस्टल शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है।
लेखक के बारे में
Mrityunjay Kumarशॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।
विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


