कॉलेज और विवि में आउटसोर्सिंग से होगी मानव बल की बहाली

Mar 14, 2026 10:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के बीआरएबीयू में मानव बल की बहाली अब आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी। विवि प्रशासन ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों को पत्र भेजा है। चेतावनी दी गई है कि यदि किसी ने अपने स्तर पर भर्ती की तो कार्रवाई की जाएगी।

कॉलेज और विवि में आउटसोर्सिंग से होगी मानव बल की बहाली

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में अब मानव बल की बहाली आउटसोर्सिंग से की जायेगी। विवि प्रशासन ने इसका पत्र सभी कॉलेजों के प्राचार्य और विभागाध्यक्षों को भेजा है। विवि ने मानव बल की बहाली के लिए एजेंसी का भी चयन कर लिया है। विवि ने पत्र में कहा है कि तृतीय और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की बहाली प्राचार्य और विभागाध्यक्ष चयनित आउटसोर्सिंग एजेंसी से करें। विवि ने चेतावनी दी है कि अगर किसी कॉलेज या विभागाध्यक्ष ने अपने स्तर से कर्मियों की बहाली की और उसे कॉलेज फंड से वेतन दिया तो उनपर कार्रवाई की जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।