फेल छात्रा को मिल गयी पास की मार्क्सशीट

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू में एक फेल छात्रा को मार्क्सशीट जारी करने का मामला सामने आया है। छात्रा पार्ट टू में फेल है, लेकिन उसे पार्ट थ्री की मार्क्सशीट दे दी गई। वहीं, बेतिया के कॉलेज में फर्जी परीक्षा शेड्यूल वायरल होने की घटना भी हुई है।

फेल छात्रा को मिल गयी पास की मार्क्सशीट

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में फेल छात्रा को मार्क्सशीट जारी होने मामला सामने आया है। छात्रा स्नातक सत्र 2019-22 की है। छात्र पार्ट टू में फेल है, लेकिन उसे पार्ट थ्री के पास की मार्क्सशीट जारी कर दी गई। मामला तब समाने आया जब सोमवार को छात्रा डिग्री लेने आयी।

मार्क्सशीट जारी करने का मामला

डिग्री सेक्शन में जब वह डिग्री लेने पहुंची तो उप परीक्षा नियंत्रक को मार्क्सशीट पर संदेह हुआ। इसके बाद उसके टेबुलेशन रजिस्टर की जांच की गई। जांच में देखा गया कि छात्रा ने वर्ष 2020 में पार्ट वन की परीक्षा पास की, लेकिन पार्ट टू की परीक्षा में 2021 और 2022 में फेल कर गई। यही नहीं, पार्ट टू में फेल करने के बाद वर्ष 2022 में उसने पार्ट थ्री की परीक्षा भी दे दी। लेकिन वर्ष 2023 में फिर से वह पार्ट टू में फेल कर गई। मार्क्सशीट पर टेबुलेटर के हस्ताक्षर भी मिले हैं। इस मामले के बाद विवि प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने के मूड है।

फर्जी परीक्षा शेड्यूल का मामला

उधर, बेतिया के राम लखन सिंह यादव कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर थ्री के फर्जी परीक्षा शेड्यूल वायरल होने का मामला सामने आया है। इस मामले में कॉलेज के प्राचार्य ने जब परीक्षा नियंत्रक से जानकारी मांगी तो उन्होंने शेड्यूल को फर्जी बताया और एफआईआर करने का निर्देश दिया। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जिस परीक्षा का शेड्यूल वायरल हुआ है, वह परीक्षा हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि वायरल शेड्यूल पर परीक्षा नियंत्रक और कर्मचारी के हस्ताक्षर भी हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या छात्रा को मार्क्सशीट क्यों जारी की गई?
छात्रा स्नातक सत्र 2019-22 की है, लेकिन वह पार्ट टू में फेल है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।