स्नातक में इस बार नहीं होगा ऑनस्पॉट नामांकन

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्नातक में इस बार ऑनस्पॉट नामांकन का मौका नहीं मिलेगा। तीन से अधिक मेरिट लिस्ट इस बार निकाली जाएगी। बीआरएबीयू में इस बार यूजी नामांकन में यह बदलाव किया जा रहा है। छात्रों को अब हॉस्टल भी आवंटित किए जाएंगे।

स्नातक में इस बार नहीं होगा ऑनस्पॉट नामांकन

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्नातक में इस बार ऑनस्पॉट नामांकन का मौका नहीं मिलेगा। तीन से अधिक मेरिट लिस्ट इस बार निकाली जाएगी। बीआरएबीयू में इस बार यूजी नामांकन में यह बदलाव किया जा रहा है।

नामांकन प्रक्रिया

विवि में चार वर्षीय स्नातक में नामांकन को लेकर आवेदन लिया जा रहा है। एक लाख से अधिक सीटों पर नामांकन होना है। नामांकन समर्थ पोर्टल के माध्यम से इस बार नहीं हो सकेगा। ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। विवि अधिकारियों के अनुसार अब तक 20 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। यूजी सत्र 2026-30 में नामांकन कराने के लिए 25 मई तक आवेदन करने की तिथि है। अब तक तीन मेरिट लिस्ट के बाद कॉलेजों में ऑनस्पॉट नामांकन लिया जाता था। डीएसडब्ल्यू आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि ऑनस्पॉट नामांकन पर इस बार रोक लगायी जा रही है। लगातार यह देखा गया है कि ऑनस्पॉट नामांकन के दौरान पादरर्शिता नहीं रह पाती है। कई तरह की अन्य गड़बड़ी भी सामने आती है। इसे लेकर कई कॉलेजों के प्राचार्य भी शिकायत कर चुके हैं। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है कि अगर तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी सीट बची रह जाती है तो आगे चौथी-पांचवीं मेरिट लिस्ट भी निकाली जाएगी और इसी के आधार पर नामांकन लिया जाएगा।

हॉस्टल आवंटन

स्नातक के लड़कों को भी अब मिलेगा हॉस्टल

यूजी के छात्रों को भी अब हॉस्टल आवंटित किया जाएगा। विवि में यह नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। अबतक स्नातक की छात्राओं को ही केवल हॉस्टल आवंटित होते थे। डीएसडब्ल्यू ने कहा कि पिछले दिनों 80 से अधिक कमरे खाली करवाए गए हैं। इनमें विज्ञप्ति निकाल कर छात्रों के लिए भी हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी। पीएचडी के छात्रों को जांच के बाद ही हॉस्टल मिलेगा। इन्हें गाइड से लिखवा कर लाना होगा कि कितने दिनों में शोध जमा हो जाएगा। इसके आधार पर ही कमरे आवंटित किए जाएंगे।

सामान्य प्रश्न

इस बार स्नातक में ऑनस्पॉट नामांकन का क्या होगा?
इस बार ऑनस्पॉट नामांकन का मौका नहीं मिलेगा और तीन से अधिक मेरिट लिस्ट निकाली जाएंगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।