वोकेशनल कोर्स की जांच को बनी कमेटी
Feb 16, 2026 07:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के बीआरएबीयू में वोकेशनल कोर्स खोलने के लिए आवेदन करने वाले कॉलेजों की जांच के लिए विवि प्रशासन ने कमेटी बनाई है। यह कमेटी कॉलेजों में जाकर संसाधनों का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट विवि प्रशासन को दी जाएगी और आईएमसी की बैठक में चर्चा की जाएगी।

मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में जिन कॉलेजों ने वोकेशनल कोर्स खोलने के लिए आवेदन किया है, उसकी जांच के लिए विवि प्रशासन ने कमेटी बनायी है। यह कमेटी कॉलेजों में जाकर देखेगी कि आवेदन करने वाले कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स चलाने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं या नहीं। निरीक्षण के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट विवि प्रशासन को देगी। इसके बाद रिपोर्ट को इंप्लीमेंट एंड मॉनिटरिंग सेल की बैठक में रखा जायेगा। आईएमसी की बैठक के लिए भी विवि प्रशासन ने कमेटी का गठन कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



