
बीआरएबीयू : हिन्दी-हिस्ट्री में छात्राएं आगे, गणित में छात्र
बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2025-29 के दाखिले की रिपोर्ट में पता चला है कि हिन्दी और हिस्ट्री में छात्राएं आगे हैं, जबकि गणित में छात्रों की रुचि अधिक है। इस वर्ष हिन्दी में 14860 छात्राएं और 6612 छात्र, हिस्ट्री में 15977 छात्राएं और 14120 छात्र, और गणित में 2138 छात्र और 872 छात्राएं दाखिला ले चुकी हैं।
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में हिन्दी और हिस्ट्री में दाखिला लेने में छात्राएं आगे हैं तो गणित में छात्रों की रुचि अधिक है। स्नातक सत्र 2025-29 की दाखिले की रिपोर्ट से यह बात सामने आई है। स्नातक हिन्दी ऑनर्स में इस वर्ष 14860 छात्राओं ने दाखिला लिया तो 6612 छात्रों ने दाखिला लिया है। हिस्ट्री ऑनर्स में 15977 छात्राओं और 14120 छात्रों ने दाखिला लिया है। गणित में 2138 छात्रों और 872 छात्राओं ने दाखिला लिया है। हालांकि, अंग्रेजी पढ़ने में छात्र आगे हैं। अंग्रेजी ऑनर्स में 2065 छात्रा और और 2255 छात्रों ने दाखिला लिया है। मैथिली और बांग्ला पढ़ने में भी छात्राएं आगे हैं।

मैथिली ऑनर्स में तीन छात्राएं और 2 छात्रों ने दाखिला लिया है। उर्दू पढ़ने में छात्राएं आगे हैं। उर्दू में 3527 छात्राएं और 556 छात्र शामिल है। विज्ञान के जूलॉजी और बॉटनी विषय में भी छात्राएं आगे हैं। जूलॉजी में 6699 छात्राएं और 4187 छात्रों ने दाखिला लिया है। भूगोल विषय में भी छात्राओं की संख्या अधिक हैं। भूगोल में 8780 छात्राएं और 7009 छात्रों ने दाखिला लिया है। पूरे बिहार विवि में 87196 छात्राओं ने तो 65446 छात्रों ने दाखिला लिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




