Muzaffarpur News: अंडर-14 क्रिकेट के लिए चयन प्रतियोगिता 14 को
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के जिला स्कूल में छह अक्टूबर को हुई अंडर-14 बालक वर्ग की प्रमंडलस्तरीय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता अब 14 अक्टूबर को फिर आयोजित होगी। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार के अनुसार, चयन सुबह आठ बजे शुरू होगा और केवल पिछली प्रतियोगिता में उपस्थित खिलाड़ी ही इसमें भाग ले सकेंगे। पिछली बार अपरिहार्य कारणों से चयन पूरा नहीं हो पाया था। चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। छह अक्तूबर को जिला स्कूल में हुई अंडर-14 बालक वर्ग प्रमंडलस्तरीय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता 14 अक्तूबर को फिर होगी। डीएसओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला स्कूल में सुबह 8 बजे से सिर्फ इसी वर्ग की चयन प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग लेंगे, जो पिछली बार उपस्थित रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपरिहार्य कारणों से बालक वर्ग में चयन पूरा नहीं हो सका था। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।


