Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Two Ration Dealers Embezzle 36 57 Lakh Rupees in Government Grain Scam
मुजफ्फरपुर में बड़ा राशन घोटाला, 36.5 लाख का अनाज गायब; दो दुकानदारों पर केस

मुजफ्फरपुर में बड़ा राशन घोटाला, 36.5 लाख का अनाज गायब; दो दुकानदारों पर केस

संक्षेप: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड में दो जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों ने 36.57 लाख रुपये के सरकारी अनाज का गबन कर गए है। जांच के बाद तुर्की थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। डीलरों के खिलाफ कालाबाजारी के आरोप हैं। दोनों डीलरों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है।

Mon, 3 Nov 2025 03:51 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

कुढ़नी प्रखंड में जन वितरण प्रणाली के दो दुकानदार (डीलर) 36.57 लाख रुपये के सरकारी अनाज गटक गए। जांच में मामला सामने आने के बाद दोनों के खिलाफ गबन व कालाबाजारी की धारा में तुर्की थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। गरीबों को बांटने के लिए लाए गए सरकारी अनाज का इन डीलरों ने कालाबाजारी किया है। दोनों के खिलाफ डीएसपी पश्चिमी टू ने गिरफ्तारी का आदेश दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुढ़नी प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) ताजवर आलम खान ने एफआईआर में कहा है कि तुर्की नगर पंचायत के डीलर लालबाबू राय ने 17.22 लाख रुपये के 196 क्विंटल गेहूं और 296 क्विंटल चावल की कालाबाजारी की है। वहीं, सुमेरा पंचायत के डीलर रंजन कुमार ने 19.35 लाख रुपये के 112 क्विंटल गेहूं और 408 क्विंटल चावल की कालाबाजारी की है। एमओ ने पुलिस को बताया है कि सुमेरा पंचायत के डीलर सुरेश पासवान के गोदाम और उससे संबंध डीलर रंजन कुमार के ई-पॉश मशीन की जांच की गई थी।

इसी तरह तुर्की में लालबाबू राय के गोदाम और ई-पॉश मशीन की जांच की गई तो उनके मशीन में वितरण से शेष बचे अनाज की मात्रा और गोदाम में उपलब्ध अनाज की मात्रा में अंतर पाया गया है। इस तरह जांच में दोनों डीलर के द्वारा अनाज कालाबाजारी का मामला पाया गया। जिसके बाद एसडीओ पश्चिमी ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है।