Muzaffarpur News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में प्रगतिशील सीनियर सिटीजन फोरम ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने उनके योगदान को याद किया और शहीद प्रमोद कुमार व सुनील कुमार की वीरता की चर्चा की। रेलवे को उनके नाम पर गेट निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोबरसही में शुक्रवार को प्रगतिशील सीनियर सिटीजन फोरम ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। भारत विभाजन के स्मृति दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने की।अध्यक्ष ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। उप महासचिव हरिराम मिश्रा ने शहीद प्रमोद कुमार व सुनील कुमार की वीरता की चर्चा की। बताया कि उनकी स्मृति में मुजफ्फरपुर स्टेशन के उत्तरी एवं दक्षिणी छोर पर उनके नाम पर गेट निर्माण के लिए प्रस्ताव रेलवे को भेजा गया है। मौके पर बीके उप्पल, जेसी झा, पूर्व आईएएस विशुनदेव प्रसाद सिंह, रघुनंदन प्रसाद सिंह, प्रो. अरुण कुमार सिंह, महेन्द्र शर्मा, अरुण शुक्ला आदि थे।


