Muzaffarpur News: लकड़ीढ़ाई समेत तीन जगह बनेंगे कृत्रिम तालाब, सफाई शुरू

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में दुर्गापूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए तीन जगहों पर कृत्रिम तालाब बनाने की तैयारी है। ये स्थल लकड़ीढ़ाई घाट, चंदवारा पुल के पास और आरडीएस कॉलेज के पीछे हैं। पिछले साल की समस्याओं को देखते हुए तालाब बड़े बनाए जाएंगे। प्रत्येक स्थल पर गोताखोर तैनात रहेंगे और पहुंच पथ, रोशनी तथा माइकिंग की व्यवस्था होगी।

Muzaffarpur News: लकड़ीढ़ाई समेत तीन जगह बनेंगे कृत्रिम तालाब, सफाई शुरू

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दुर्गापूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन को लेकर पहली बार तीन जगहों पर कृत्रिम तालाब बनाने की तैयारी है। इनमें बूढ़ी गंडक नदी से सटे लकड़ीढ़ाई घाट व चंदवारा पुल (डॉ. जगन्नाथ मिश्र कॉलेज के पास) के अलावा आरडीएस कॉलेज के पीछे का इलाका शामिल है।

तीन जगहों पर बनेंगे कृत्रिम तालाब

कृत्रिम तालाब के स्थल को लेकर प्रशासनिक निर्णय के बाद मंगलवार से निगम की टीम ने संबंधित जगहों पर सफाई कार्य शुरू कर दिया। पिछले साल आमगोला के ओरिएंट क्लब मैदान में कृत्रिम तालाब में प्रतिमा विसर्जन के दौरान उत्पन्न हुई समस्याओं से सबक लेते हुए इस बार अपेक्षाकृत अधिक लंबे-चौड़े अस्थायी तालाब बनाए जाएंगे। साथ ही तीनों जगहों पर गोताखोर दस्ते की तैनाती रहेगी।

तालाबों में सुरक्षा और जरूरी इंतजाम

सिटी मैनेजर रीतेश कुमार के मुताबिक कृत्रिम तालाब की लंबाई व चौड़ाई 60 से 80 फीट और गहराई 6 फीट से अधिक होगी। एहतियात के तौर पर गोताखोर भी रहेंगे। निगम के स्तर से तीनों कृत्रिम तालाब से जुड़े पहुंच पथ को ठीक करने के साथ ही लाइट, माइकिंग व अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। दरअसल, एनजीटी की गाइडलाइन के तहत नदी में प्रतिमा विसर्जन पर रोक लगी है। इसको लेकर बीते एक सप्ताह में जिला प्रशासन व निगम के अधिकारियों की टीम ने तीन बार संभावित स्थलों का निरीक्षण किया था।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦मुजफ्फरपुर में कृत्रिम तालाब किन जगहों पर बनाए जाएंगे?−
कृत्रिम तालाब लकड़ीढ़ाई घाट, चंदवारा पुल के पास और आरडीएस कॉलेज के पीछे बनाए जाएंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: लकड़ीढ़ाई समेत तीन जगह बनेंगे कृत्रिम तालाब, सफाई शुरू