Muzaffarpur News: शहर में 30 जगह बनेंगे वाच टॉवर, सीसीटीवी से होगी निगरानी
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में दुर्गापूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए शहरी क्षेत्र में 30 वाच टॉवर बनाए जाएंगे। प्रत्येक टॉवर पर दो पुलिस जवान तैनात होंगे और सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफर होंगे। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से निगरानी होगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। दुर्गापूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण व असामाजिक तत्वों पर निगरानी को शहरी क्षेत्र में 30 वाच टॉवर बनाए जाएंगे। हर वाच टॉवर पर दो-दो पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही वाच टॉवरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और वीडियोग्राफरों की तैनाती की जाएगी। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से ये सभी नियंत्रित होंगे। वहीं, सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डीएम कुमार गौरव व एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने संयुक्त आदेश जारी किया है।
निगरानी और नियंत्रण की व्यवस्था
दुर्गापूजा के दौरान मेला व भीड़ पर निगरानी के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को मुख्य नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 20 स्थानों पर मिनी नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।
वाच टॉवरों के स्थान
इन स्थानों पर बनेंगे वाच टॉवर:
नगर थाना के सरैयागंज टावर चौक, पंकज मार्केट, संतोषी माता मंदिर, मोतीझील ओवरब्रिज के तीन मुहाने पर, बड़ी कल्याणी चौक, बनारस बैंक चौक व पक्की सराय चौक, अखाड़ाघाट पुल के दोनों छोड़, मिठनपुरा थाना के राज राजेश्वरी देवी मंदिर, बगलामुखी मंदिर, खादी भंडार चौक, काजीमोहम्मदपुर थाना के लेनिन चौक, कलमबाग चौक, अघोरिया बाजार चौक, जानकी दुर्गामंदिर चौक, अहियापुर के आखाड़ाघाट स्थित दुर्गा स्थान, बैरिया गोलंबर, जियालाल चौक, अहियापुर चौक व जीरोमाइल चौक,सदर थाना के भगवानपुर चौक, खबड़ा दुर्गा मंदिर के पास, कच्ची-पक्की चौक, गोबरसही चौक, भिखनपुरा चौक व चौसीमा, ब्रह्मपुरा के जूरन छपरा चौक के पास व ब्रह्मपुरा थाना चौक के पास दुर्गा स्थान मंदिर के पास वाच टॉवर बनाए जाएंगे।


