कोयला वितरण में अनियमितता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Somnath Satyom हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में जन वितरण प्रणाली के माध्यम से आम उपभोक्ताओं को कुकिंग कोल उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने थोक विक्रेताओं के चयन की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए ताकि ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत उपलब्ध कराए जा सकें।

कोयला वितरण में अनियमितता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में आम उपभोक्ताओं को जन वितरण प्रणाली के माध्यम से कुकिंग कोल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत जिलास्तर पर थोक विक्रेताओं के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। बुधवार को कलेक्ट्रेट में इसकी समीक्षा करते हुए डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और नियमसंगत तरीके से सुनिश्चित की जाए। कहा कि यह योजना आम उपभोक्ताओं को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वाणिज्य कर विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इच्छुक आवेदकों को आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। कहा कि जिले में चयनित थोक विक्रेताओं के माध्यम से जन वितरण प्रणाली के डीलरों को कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ऊर्जा के वैकल्पिक साधनों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को राहत मिलेगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Somnath Satyom

लेखक के बारे में

Somnath Satyom

शॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।