Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur to Propose Ward Councillors Secretaries in Upcoming Board Meeting
वार्ड पार्षदों को सचिव देने का प्रस्ताव पर 24 को होगा विचार

वार्ड पार्षदों को सचिव देने का प्रस्ताव पर 24 को होगा विचार

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर नगर निगम ने वार्ड पार्षदों को सचिव देने का प्रस्ताव रखा है। यह निर्णय 24 सितंबर को निगम बोर्ड की बैठक में होगा। दरभंगा नगर निगम के अनुभव को देखते हुए सचिव की बहाली आउटसोर्सिंग के जरिए संभव...

Sep 20, 2025 09:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दरभंगा की तर्ज पर नगर सरकार ने वार्ड पार्षदों को सचिव देने का प्रस्ताव रखा है। इस पर अगले 24 सितंबर को निगम बोर्ड की बैठक में विचार होगा। बोर्ड के निर्णय व विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में आगे की प्रक्रिया होगी। आउटसोर्सिंग के जरिए सचिव की बहाली संभव है। दरअसल, क्षेत्र बड़ा होने के चलते योजनाओं के कार्यान्वयन, वार्डस्तरीय कार्यालय कार्य के निष्पादन या लोगों की समस्याओं के समाधान आदि से जुड़े कामों में परेशानी होती है। हाल ही में दरभंगा नगर निगम के स्तर से पार्षदों को सचिव की सेवा उपलब्ध कराई गई है। बोर्ड की बैठक को लेकर मेयर निर्मला साहू की ओर से छह एजेंडा रखे गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें निगम की परिसंपत्तियों के साथ प्रशासनिक कार्यों में सहयोग के लिए जिला प्रशासन से 30 होमगार्ड जवान मांगने पर निर्णय होगा। इसके अलावा सशक्त स्थायी समिति से पारित आदेश के आलोक में 15 लाख से नीचे के काम विभागीय स्तर से कराने के लिए वार्ड स्तरीय सूची पर चर्चा होगी। साथ ही स्मार्ट सिटी, बुडको, आरसीडी व पीएचईडी के द्वारा निगम क्षेत्र में कराए जा रहे या होने वाले क्रियान्वयन की योजना में फ्लैंक के रेस्टोरेशन या निर्माण के लिए प्राक्कलन में प्रावधान पर भी विचार होगा।